बुजुर्ग की मिली लाश

जबलपुर। आधारताल थाना अंतर्गत करौंदा बायपास धर्म कांटा के पास एक बुजुर्ग की लाश पड़ी मिली। मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 70 वर्ष के करीब होगी। मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। मृतक कौन है और कहां का रहने वाला है इसका भी फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस शिनाख्तगी के प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा, इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।

Next Post

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला

Wed Jan 21 , 2026
नागपुर 21 जनवरी (वार्ता) न्यूजीलैंड ने बुधवार को भारत के खिलाफ पहले टी-20 मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आज यहां न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। टॉस के बाद सैंटनर ने कहा कि पिच अच्छी लग रही […]

You May Like