हथकड़ी समेत फरार हुए 2 बदमाश फिर गिरफ्तार: लापरवाही बरतने वाला सिपाही बर्खास्त

भोपाल। नजीराबाद थाना पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद फरार हुए दो बदमाशों को हथकड़ी समेत फिर से गिरफ्तार कर लिया है. बदमाशों के भागने की घटना पर लापरवाही बरतने वाले एक सिपाही को बर्खास्त भी किया गया है.

जानकारी के मुताबिक मुताबिक पुलिस चोरी और अवैध हथियार रखने के एक मामले में पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया था. इस दौराना थाना परिसर से आरोपी जावेद उर्फ काला (30), इकबाल खान (35) पुलिस को चकमा देकर भाग निकले थे. थाने से बदमाशों के फरार होने की सूचना सामने आने पर एसपी देहात फरार बदमाशों पर 5-5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया. बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की दो टीमें बनाई गई और बदमाशों को गिरफ्तार किया गया. बताया जा रहा है कि फरार बदमाश मजीदगढ़ के जंगल की तरफ भाग गए थे. पुलिस ने तकनीकी सहायता के आधार पर बदमाशों की लोकेशन खंगाली और आरोपी इकबाल के साथ आरोपी जावेद को फिर से गिरफ्तार किया. दोनों के खिलाफ नकबजनी और चोरी सहित करीब 100 अपराध दर्ज हैं.

Next Post

पनवाड़ी के पास हुआ सडक़ हादसा, दो घायल

Tue Mar 31 , 2026
शाजापुर। सुनेरा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 52 पर पनवाड़ी गांव के पास सोमवार देर रात एक ट्रक और बस की टक्कर हो गई. इस हादसे में ट्रक चालक और हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें शाजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.यह दुर्घटना देर रात करीब […]

You May Like