पनवाड़ी के पास हुआ सडक़ हादसा, दो घायल

शाजापुर। सुनेरा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 52 पर पनवाड़ी गांव के पास सोमवार देर रात एक ट्रक और बस की टक्कर हो गई. इस हादसे में ट्रक चालक और हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें शाजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.यह दुर्घटना देर रात करीब 1 से 2 बजे के बीच हुई. जानकारी के अनुसार आगे चल रही बस ने स्पीड ब्रेकर के पास अचानक ब्रेक लगा दिए. इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहा ट्रक बस से जा टकराया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया. बताया जाता है कि अशोक ट्रेवल्स की बस इंदौर से झांसी जा रही थी, जबकि ट्रक इंदौर से ग्वालियर की ओर जा रहा था. बस में सवार यात्रियों को कोई गंभीर चोट नहीं आई. इस हादसे में हादसे में ट्रक चालक राजा खान निवासी ग्वालियर और हेल्पर रमेश परिहार गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलने पर डायल 112 टीम के पायलट सुरेश और आरक्षक बृजमोहन यादव मौके पर पहुंचे. उन्होंने तत्काल दोनों घायलों को शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है. सुनेरा थाना प्रभारी अंकित मुकाती ने बताया कि घायलों के बयान दर्ज करने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

खाना बनाने रूके यात्रियों पर टूट पड़ी मधुमक्खियां, ईलाज के दौरान कपड़ों और कानों में से निकली

Tue Mar 31 , 2026
शाजापुर। अशोक नगर से इंदौर जा रहे यात्रियों को रास्ते में रूककर खाना बनाना महंगा पड़ गया, जिनके दल पर मधुमक्खियों का झुंड टूट पड़ा. इनमें 12 लोग घायल हो गए. कुछ घायलों के कान में से उपचार के दौरान मधुमक्खियां निकली. घटना मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे हुई, घायल […]

You May Like