MPPSC सहायक प्राध्यापक परीक्षा कल ,ग्वालियर में प्रशासन की तैयारी पूरी

ग्वालियर: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक प्राध्यापक परीक्षा भाग-1 (2024) कल रविवार, 1 जून को ग्वालियर जिले में छह परीक्षा केन्द्रों पर दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के व्यवस्थित संचालन के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियाँ की गई हैं।संयुक्त कलेक्टर देवकीनंदन सिंह के अनुसार इस परीक्षा में कुल 2248 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे।

परीक्षा का पहला सत्र प्रात: 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा दूसरा सत्र दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। परीक्षा से संबंधित किसी भी समस्या या आवश्यकता के लिए कलेक्ट्रेट कार्यालय के कक्ष क्रमांक 113 में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष क्रमांक 0751-2446214 रहेगा। यह कंट्रोल रूम 1 जून को सुबह 7:30 बजे से परीक्षा समाप्ति तक सक्रिय रहेगा।

कंट्रोल रूम प्रभारी के रूप में कार्यालय अधीक्षक श्री आर.एस. भगत (मो. 9425135143) नियुक्त किए गए हैं। परीक्षा के नोडल अधिकारी संयुक्त कलेक्टर देवकीनंदन सिंह होंगे। आयोग द्वारा पर्यवेक्षण हेतु लोक सेवा आयोग के सदस्य नरेन्द्र कुमार कोष्टि, सेवानिवृत्त उच्च न्यायिक सेवा अधिकारी एन.सी. नागराज, एवं सेवानिवृत्त आईएएस कृष्ण मोहन गौतम को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

Next Post

CMHO ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग

Sat May 31 , 2025
ग्वालियर: सीएमएचओ ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई. हालांकि बड़ा हादसा टल गया. कार्यालय में लगे पंखे और बिजली वायरिंग एवं तीन महत्वपूर्ण कंप्यूटर जल गए। कंप्यूटर में महत्वपूर्ण डाटा था। फायर बिग्रेड ने किसी तरह आग पर काबू पा लिया है। Facebook Share on X LinkedIn […]

You May Like