पश्चिम बंगाल पुलिस में बड़ा फेरबदल: 26 वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला

कोलकाता, (वार्ता) पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों से ठीक पहले राज्य सरकार ने पुलिस प्रशासन में सोमवार को बड़ा फेरबदल किया है और 26 वरिष्ठ आपीएस एवं पश्चिम बंगाल पुलिस सेवा के अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला किया।

यह फेरबदल पुलिस महानिरीक्षक(आईजी) और उप पुलिस महानिरीक्षक(डीआईजी) स्तर पर महत्वपूर्ण बदलावों के साथ हुआ है, जिससे प्रमुख रेंज और विशेष विंग प्रभावित हुए हैं।

शीर्ष स्तर पर डीआईजी मिदनापुर रेंज अनूप जायसवाल को आईजी-आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) पश्चिम बंगाल के रूप में तैनात किया गया है। इसी प्रकार डीआईजी मिदनापुर रेंज अरिजीत सिन्हा को डीआईजी-जंगलमहल बटालियन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

इन शीर्ष बदलावों के अलावा कईडीआईजी और एसपी रैंक के अधिकारियों को कमिश्नरेट, जिलों और विशेष इकाइयों में स्थानांतरित किया गया है।

आधिाकरिक जानकारी के मुताबिक ट्रांसफर और पोस्टिंग के आदेश अधिकारियों के कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होंगे।

सरकार ने कहा कि यह फेरबदल जनसेवा के हित में किया गया है।

 

Next Post

केरल में एंटनी राजू विधायक के तौर पर अयोग्य घोषित , तिरुवनंतपुरम सीट रिक्त

Tue Jan 6 , 2026
तिरुवनंतपुरम, (वार्ता) केरल के पूर्व राज्य परिवहन मंत्री एवं मौजूदा विधायक एंटनी राजू को सबूतों से छेड़छाड़ के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद केरल विधानसभा से अयोग्य घोषित कर दिया गया है। विधानसभा सचिवालय ने सोमवार को जारी नोटिफिकेशन में यह जाकनारी दी। नोटिफिकेशन के अनुसार, ‘134-तिरुवनंतपुरम’ विधानसभा […]

You May Like