कंजर गिरोह का मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार

इंदौर: शहर में सक्रिय मोटरसाइकिल चोर गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने पकड़ते हुए चोरी की चार मोटरसाइकिलें बरामद की हैं. कंजर निरोह के सदस्यों द्वारा अलग अलग थाना क्षेत्रों से बाइक चोरी की जा रही थी. कार्रवाई के दौरान एक आरोपी और एक अपचारी बालक को हिरासत में लिया है.तुकोगंज थाना प्रभारी जितेन्द्र यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से प्रकरण दर्ज किया था.

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना पुलिस और सीआई सेल की संयुक्त टीम गठित की थी, जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक नाबालिग बालक को पकड़ा, जिससे पूछताछ में मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा हुआ. पूछताछ के बाद थाना क्षेत्र से चोरी गई पल्सर मोटरसाइकिल नम्बर सीजी 11 एटी 4333 काले रंग की को नेहरू पार्क के पास से बरामद कर लिया है. इसके अलावा तीन अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें श्रेयांसनाथ अपार्टमेंट की पार्किंग से जब्त की है.

बरामद चारों मोटरसाइकिलों की कीमत लगभग 3.5 लाख रुपए बताई जा रही है. थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी 26 वर्षीय अरुण हाड़ा पिता नटवर हाड़ा, निवासी कुमारिया गांव पिपलस्वा, जिला देवास है, जबकि उसके साथ एक नाबालिक भी शामिल है. पूछताछ में आरोपियों ने देवास जिले के पिपलरांव निवासी अनिल हाड़ा के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया है. प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि चोरी की गई मोटरसाइकिलें विभिन्न थाना क्षेत्रों से उठाई गई थीं. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही हैं, पुलिस को संभावना हैं, कि आरोपियों से चोरी की अन्य मोटरसाइकिलें बरामद होने की संभावना है.

Next Post

लिफ्ट नहीं देने पर युवक को पीटा

Tue Dec 16 , 2025
इंदौर:परदेशीपुरा क्षेत्र में लिफ्ट नहीं देने की बात पर एक युवक के साथ गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.गौरी नगर में रहने वाले पवन ने पुलिस को बताया कि रात अपनी […]

You May Like