केंद्र सरकार ने जनवरी 2025 में की थी घोषणा, लेकिन अब तक नहीं हुई आयोग के सदस्यों की नियुक्ति।
नई दिल्ली, 18 अगस्त (वार्ता): केंद्र सरकार के करोड़ों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को आठवें वेतन आयोग का बेसब्री से इंतजार है, लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि इसका कार्यान्वयन 2028 तक टल सकता है। हालांकि सरकार ने जनवरी 2025 में ही इसके गठन की घोषणा कर दी थी, लेकिन सात महीने बीत जाने के बाद भी आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति नहीं हुई है।
पिछला वेतन आयोग, सातवां वेतन आयोग, लागू होने की घोषणा के बाद सिफारिशों को लागू करने में लगभग 33 महीने का समय लगा था। इसी देरी को देखते हुए विशेषज्ञों का मानना है कि आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू होने में भी समय लगेगा। वर्तमान में, कर्मचारी महंगाई भत्ते (DA) और अन्य भत्तों के सहारे ही चल रहे हैं।

