
सीधी। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का आज पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष लालचंद गुप्ता के घर में चंदन टीका लगाकर पुष्प वर्षा कर आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष देव कुमार सिंह पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह,सीधी सांसद डॉ राजेश मिश्रा, सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक, धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम, सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष इद्रंशरण सिंह, परिवार के ज्येष्ठ लक्ष्मीचंद गुप्ता , पूरन गुप्ता, सतीष गुप्ता, मुकेश गुप्ता, सूरज गुप्ता, अमित गुप्ता, उदय गुप्ता, सौरभ गुप्ता समेत व्यापारी संघ के कई पदाधिकारी एवं व्यापारीगण भी उपस्थित रहे। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष लालचंद गुप्ता द्वारा इस दौरान अपने पूरे परिवार के साथ पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।
