पुलवामा शहीदों को अनोखी श्रद्धांजलि, 101 यूनिट रक्तदान कर युवाओं ने किया नमन

भानपुरा/सीतामऊ। पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों की स्मृति में संस्था रक्त सेवा गौ सेवा फाउंडेशन रजि. मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेकर 101 यूनिट रक्तदान कर शहीदों को रक्तरूपी श्रद्धांजलि अर्पित की।

शिविर की शुरुआत भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इसके पश्चात डॉ. परीक्षित कुमावत, लैब पैथोलॉजिस्ट डॉ. सुनील कुमावत एवं नरेश मोरदानी सहित रक्तवीरों ने रक्तदान कर शिविर का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जवाहरलाल नवोदय विद्यालय के प्राचार्य एच.एस. रैगर, सीतामऊ एसडीओपी दिनेश प्रजापति, जिला पंचायत अध्यक्ष मंदसौर दुर्गा विजय पाटीदार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीतामऊ के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. व्ही.के. सुरा तथा कृषि उपज मंडी निरीक्षक होकम सिंह पंवार उपस्थित रहे। अतिथियों ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया। मंडी निरीक्षक होकम सिंह पंवार ने स्वयं रक्तदान कर रक्तवीरों का उत्साह बढ़ाया। संस्था द्वारा सभी अतिथियों को भारत माता का चित्र भेंट किया गया।

शिविर में व्यापारी संघ, करणी सेना परिवार, पोरवाल समाज, जैन समाज, पत्रकार संगठन, खाती समाज, मेघवाल समाज, चंद्रवंशी बागरी समाज, मालवीय समाज, पुलिस विभाग, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्टाफ, नवोदय विद्यालय लदूना स्टाफ, राठौर, कुशवाह, गुर्जर, पाटीदार, प्रजापत समाज सहित अनेक सामाजिक संगठनों का सहयोग रहा।

विशेष रूप से रक्त वीरांगना सरोज ने भी रक्तदान कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कुल 101 यूनिट रक्त संग्रहित कर वीर जवानों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।

कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक रक्तमित्र नागेश्वर मालवीय, प्रदेश अध्यक्ष प्रह्लाद कुशवाह, प्रदेश उपाध्यक्ष अंबाराम पाटीदार, प्रदेश सचिव संजय कुशवाह, जिला अध्यक्ष हितेश भाऊ सहित कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। अंत में संस्था के पदाधिकारियों ने सभी रक्तवीरों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Next Post

ओंकारेश्वर में युवक को होमगार्ड जवानों ने डूबने से बचाया

Sat Feb 14 , 2026
खण्डवा । शनिवार को ओंकारेश्वर में मुंबई के कल्याण से आये युवक धनराज पिता छतरू उम्र 17 वर्ष ब्रह्मपुरी घाट पर स्नान करने के लिए गए, जहां स्नान हेतु निर्धारित स्थान से हटकर प्रतिबंधित स्थान पर जाकर नहाते समय अचानक गहरे पानी में डूबने लगे। शोर होने पर घाट पर […]

You May Like