ग्वालियर: आज कांग्रेस पार्टी की विचारधारा, राहुल गांधी एवं जीतू पटवारी की कार्यशैली से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी के नेता राजेश शिवहरे ने साथियों सहित कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
इसी के साथ दीपक यादव (जीतू), राकेश पंडित सहित अन्य कार्यकर्ता भी कांग्रेस परिवार में शामिल हुए हैं ।इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती मीनू परिहार, पार्षद मंगल यादव, भूपेंद्र तोमर उपस्थित थे।
