
सिलवानी। सर्दी के मौसम के साथ ही मूंगफली, गजक, रेवड़ी, और ताजे पिंड खजूर की दुकानों पर भारी भीड़ दिखने लगी है। ये सिर्फ स्वाद का ही नहीं, बल्कि सेहत का भी खजाना मानी जाती हैं। गजक, तिल और गुड़ से बनी यह मिठाई न केवल स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि हड्डियों को मजबूत बनाने में भी मदद करती है। वहीं, रेवड़ी के स्वाद से सर्दी के मौसम का मजा दोगुना हो जाता है। इसका कुरकुरापन और गुड़ की मिठास दिल को लुभाती है, और इसे खाते ही सर्दी से राहत मिलती है।
उधर, दुकानदारों भी अच्छी ग्राहकी से उत्साहित हैं। बजरंग गजक वालों का कहना है सर्दी के मौसम के साथ ही व्यापार ने भी जोर पकड़ा है। काफी अलग-अलग वैराइटी की गजक खरीदने आ रहे हैं।
यह है इनमें खास
मूंगफली: सर्दी में मूंगफली खाने से शरीर में गर्माहट बनी रहती है और यह ऊर्जा का बेहतरीन स्रोत है।
गजक: तिल और गुड़ से बनी गजक स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हड्डियों को मजबूत भी बनाती है।
रेवड़ी: रेवड़ी का कुरकुरापन और गुड़ की मिठास सर्दी में खासतौर पर दिल को लुभाती है। इनका सेवन न केवल स्वाद बढ़ाता है, बल्कि शरीर को भी गर्माहट प्रदान करता है।
