सांची परिवार ने दुग्ध उत्पादक की बेटियों की शादी में सौंपा मायरा

भोपाल। भोपाल सहकारी दुग्ध संघ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रीतेश जोशी ने शनिवार को राजगढ़ और सीहोर जिले के सांची दुग्ध उत्पादक किसान की दो बेटियों रूकमणि और रितु के शुभ विवाह में सांची मायरा का थाल सौंपा है। सौंपे गए थाल में 11-11 हजार रूपए नगद, उपहार रूवरूप साड़ियां, कपड़े, सांची गिफ्ट पेक, फल-श्रीफल व मिठाईयां शामिल है। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश स्थापना दिवस एवं देव प्रबोधिनी एकादशी के शुभ अवसर पर सांची मायरा योजना की शुरूआत 1 नवम्बर को सीहोर जिले से की गई थी। सांची मायरा योजना का उद्देश्य यही है कि अपने दुग्ध समिति सदस्यों को उच्चतम क्रय दर के साथ उनके दुख एवं सुख में हमेशा साथ खड़े है, ताकि दुग्ध उत्पादक किसान आर्थिक रूप से सशक्त बन सके।

Next Post

सामाजिक जागरूकता से ही सफल होगा नशामुक्ति अभियान

Sun Nov 23 , 2025
रीवा। लक्ष्मणबाग में आयोजित नशामुक्ति अभियान कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि शहर के सभी जागरूक नागरिकों के सहयोग से यह नशामुक्ति का पवित्र अभियान चलाया जा रहा है. सामाजिक जागरूकता से ही नशामुक्ति अभियान सफल होगा. युवाओं को नशे की राह से बचाने पर ही संस्कारित […]

You May Like