पुरानी गल्ला मंडी में पटाखों की गुमटी में लगी भीषण आग, देर तक गूंजते रहे धमाके

गुना। शहर की पुरानी गल्ला मंडी में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पटाखों की एक गुमटी में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि उक्त गुमटी में अवैध रूप से आतिशबाजी का सामान रखा जा रहा था। आग लगते ही पटाखों में लगातार धमाके होने लगे, जिससे पूरे क्षेत्र में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। देखते ही देखते मंडी धुएं से भर गई और आसपास के दुकानदारों ने घबराकर अपनी दुकानें बंद कर दीं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के कुछ ही मिनटों में धमाकों की आवाज दूर-दूर तक सुनाई देने लगी। आसपास स्थित प्लाईवुड की दुकानों और तेल के गोदामों में भी आग फैलने का खतरा बन गया था। स्थानीय युवाओं ने साहस दिखाते हुए पानी डालकर आग को नियंत्रित करने की कोशिश की, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं पुलिस ने मौके पर मौजूद पटाखा विक्रेताओं से पूछताछ शुरू कर दी है। बताया गया है कि मंडी क्षेत्र में बिना अनुमति के कई दुकानों में आतिशबाजी का सामान खुलेआम बेचा जा रहा था।

Next Post

चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव और उपचुनावों के लिए तैनात किए केंद्रीय पर्यवेक्षक

Sun Oct 19 , 2025
नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर (वार्ता) चुनाव आयोग ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव और सात राज्यों में होने वाले आठ उपचुनावों में निगरानी के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों को तैनात किया है। आयोग का यह कदम चुनावों में निष्पक्षता के साथ ही सभी राजनीतिक दलों के लिए समान अवसर सुनिश्चित कराना और […]

You May Like