चिकित्सक में सेवाभाव ही सर्वोपरि

सतना:इंडियन मेडिकल एसोसिएशन सतना ने देश के सुविख्यात प्लास्टिक सर्जन एवं पद्मश्री सम्मान से अलंकृत डॉ अशोक गुप्ता के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.स्थानीय पार्क होटल मे आयोजित एक गरिमामयी कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डॉ अमित भाटी एवं डॉ कपिल राऊत, अध्यक्ष डॉ राकेश अग्रवाल,एडिटर डॉ आर के नेमा, सचिव डॉ अलोक खन्ना, कोषाध्यक्ष डॉ ललित गुप्ता, डॉ संगीता जैन एवं उपस्थित सभी डॉक्टर्स द्वारा सम्मान पत्र भेंट किया गया .

साथ ही उनकी धर्मपत्नी डॉ कंचन गुप्ता को भी सम्मानित कर स्वागत किया गया. इस अवसर पर आई एम ए सतना के अध्यक्ष डॉ. राकेश अग्रवाल ने कहा कि डॉ. गुप्ता ने चिकित्सा पेशे में उत्कृष्ट कार्य करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का प्रयास किया है। उनका जीवन चिकित्सकों के लिए प्रेरणा स्रोत है। डॉ गुप्ता ने अपने मुख्य आतिथ्य उद्बोधन में आपने द्वारा देश हित में किए गए कार्यों की जानकारी दी साथ ही उन्होंने कहा कि पद्म श्री अवार्ड प्राप्त होना निश्चित ही गौरव का विषय है परंतु मुझे पेशेंट की सेवा कर उनके दुख दूर होने पर पेशेंट के चेहरे की खुशी एवं उनके द्वारा दिया गया आशीर्वाद ही सर्वोपरि है। डॉ गुप्ता ने अपने जीवन के अनुभव सभी डॉक्टर्स के मध्य साझा किए और कहा कि डॉक्टर्स को मरीज के साथ सहानुभूति पूर्वक व्यवहार करना चाहिए।

समारोह में शहर के वरिष्ठ डॉक्टर्स मुख्य रूप से डॉ आशीष जैन, डॉ राजेश जैन, डॉ डी के तिवारी, डॉ नीलेश्वर शर्मा, डॉ नरेंद्र शर्मा, डॉ सुनील अग्रवाल, डॉ नवल नेमा, डॉ आरख , डॉ रजनीश जायसवाल डॉ संजय माहेश्वरी डॉ रेखा माहेश्वरी, डॉ प्रीति नेमा, डॉ अशोक अवधिया, डॉ जी पी सिंह, डॉ मनोज जगवानी, डॉ अनुज पाण्डे, डॉ रेखा पाण्डे, डॉ ज्योत्सना जैन,डॉ भूमिका जगवानी, डॉ सुनीता गुप्ता,डॉ राजीव गुप्ता, डॉ रमेश पांडे , डॉ सुमित अग्रवाल, डॉ पूजा गुप्ता, डॉ कार्तिकेय गुप्ता, डॉ प्रतिमा कुम्हारे, डॉ वी के गौतम, डॉ कुम्हारे,डॉ पुनीत अग्रवाल, डॉ मीनाक्षी अग्रवाल डॉ प्रवीण चौधरी, डॉ अमर सिंह एवं अन्य डॉक्टर्स उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर डॉ. गुप्ता का पुष्पगुच्छ, शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया।आई एम ए सतना ने आशा व्यक्त की कि डॉ. गुप्ता की कार्यशैली और सेवाभाव नई पीढ़ी के चिकित्सकों को भी समाजहित में योगदान करने के लिए प्रेरित करेगा

Next Post

शांति समिति की बैठक हुई

Thu Aug 28 , 2025
सतना :सीएसपी कार्यालय पुलिस सभागार में गणेश उत्सव को दृष्टिगत रखते हुए शांति समिति की बैठक आयोजित की गई है।बैठक में एस डी एम राहुल सिलाडिया, सीएसपी देवेंद्र प्रताप सिंह चौहान,टीआई कोतवाली रावेन्द्र द्विवेदी, कोलगवा सुदीप सोनी , सिविल लाइन योगेंद्र सिंह, नगरनिगम, बिजली विभाग के अधिकारी एवं गणेश जी […]

You May Like