तेंदुए को लेकर सतर्कता, वन विभाग की टीम ने किया विजिट

नेपानगर। पिछले कुछ दिनों से अंधारवाड़ी में एक तेंदुए और उसके साथ कुछ शावकों की उपस्थिति की जानकारी सामने आ रही है। अब इसे लेकर वन विभाग अलर्ट मोड पर है। यहां पिंजरा लगाने की मांग की जा रही है। वन विभाग इस काम में जुटा है। साथ ही प्रतिदिन वनकर्मियों की टीम क्षेत्र का विजिट कर रही है। गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से तेंदुए की दहशत के कारण ग्रामीण खासे परेशान हैं और वह खेतों में भी डर डर कर जा रहे हैं। वहीं मजदूरों ने भी अकेले खेत में जाने से इनकार कर दिया था। इसके बाद वन विभाग ने यहां पिंजरा लगाने की बात कही थी। इसी बीच गुरूवार शाम भी कुछ ग्रामीणों को अंधारवाड़ी में तेंदुआ आया था। इसी सूचना उन्होंने नेपानगर रेंजर को कर दी थी।

टीम ने किसानों से की चर्चाए कहा सतर्क रहें :-शुक्रवार शाम करीब 5 बजे नेपानगर रेंज के वनकर्मियों की टीम अंधारवाड़ी पहुंची। यहां उन्होंने किसानों से चर्चा की। साथ ही बताया कि वन विभाग की ओर से गंभीरता से प्रयास किए जा रहे हैं। पिंजरा लगाने की भी तैयारी है। लेकिन ग्रामीणए किसान भी सतर्कता बरतें। वह रात के समय झुंड में ही बाहर निकलें ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Next Post

ऑटो के साथ 6 कार्टून देशी-विदेशी शराब जप्त

Fri May 2 , 2025
सिंगरौली। आबकारी अमले ने बीजपुर मार्ग के टूसाखाड़ में एक ऑटो वाहन को अपने कब्जे में लेते हुये 6 कार्टून देशी-विदेशी शराब जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जप्त शराब की बाजार में अनुमानित कीमत 32 हजार 500 रूपये है। आबकारी अमले को मुखबिरो के जरिये सूचना मिली […]

You May Like