सीधी:होली के पावन अवसर पर बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी उम्र के लोग रंगों और गुलाल की मस्ती में सराबोर नजर आ रहे हैं। चारों तरफ अबीर-गुलाल की बौछार, डीजे की धुन पर थिरकते लोग और गाते-बजाते फगुआ पारंपरिक होली गीत की टोलियों से माहौल में उत्साह और भाईचारा भर गया है।सीधी जिले में बुधवार को रंगों का त्योहार होली बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह से ही बच्चे, युवा और बुजुर्ग सतरंगी रंगों में रंगे नजर आए।
डीजे पर जमकर थिरके युवा
बच्चों ने टोलियां बनाकर दोस्तों के साथ होली खेली। वहीं, कई स्थानों पर डीजे और ढोल की धुन पर युवाओं ने जमकर नृत्य किया।गुलाल लगाकर दी शुभकामनाएं लोगों ने एक-दूसरे को अबीर और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान ठंडाई और पारंपरिक व्यंजनों का भी आनंद लिया गया। शहर में कई जगहों पर पारंपरिक मिट्टी होली का नजारा भी देखने को मिला।
जगह-जगह पुलिसकर्मी रहे तैनातत्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शहर में जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात रहे।
