दुर्गा पंडालों में स्वच्छता रंगोली बनाकर किया जागरूक, दिलाई स्वच्छता की शपथ

ग्वालियर। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत नगर निगम ग्वालियर द्वारा शहर के विभिन्न दुर्गा पंडालों में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए एवं सभी भक्तगणों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। शहर के विभिन्न दुर्गा पंडालों में स्वच्छता की रंगोली बनाकर श्रद्धालुओं और आगंतुकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। नगर निगम ग्वालियर द्वारा इस वर्ष ‘‘क्लीन पंडाल, ग्रीन पंडाल‘‘ अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत सभी दुर्गा पंडालों को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त परिसर बनाए जाने का विशेष आग्रह किया गया है। साथ ही पंडाल आयोजकों एवं दुकानदारों को डस्टबिन का नियमित उपयोग करने तथा सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने की समझाइश दी गई। नगर निगम का उद्देश्य है कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के दौरान शहर स्वच्छ, हरित और स्वस्थ वातावरण का उदाहरण प्रस्तुत करे।

Next Post

ग्वालियर निगम ने अपर आयुक्तों के कार्यों का किया कार्य विभाजन

Tue Sep 23 , 2025
ग्वालियर। नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने कार्य सुविधा एवं प्रशासनिक दृष्टि से अपर आयुक्तों का कार्य विभाजन किया है। अपर आयुक्त टी. प्रतीक राव (आई.ए.एस) स्वास्थ्य विभाग समस्त कार्य, एसबीएम सेल, भवन शाखा, होर्डिग, चंबल प्रोजेक्ट, अमृत-2.0 जलप्रदाय, पीआईयू सेल, स्मार्ट सिटी से संबंधित विषयों पर समन्वय, सड़क निर्माण […]

You May Like