ग्वालियर निगम ने अपर आयुक्तों के कार्यों का किया कार्य विभाजन

ग्वालियर। नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने कार्य सुविधा एवं प्रशासनिक दृष्टि से अपर आयुक्तों का कार्य विभाजन किया है। अपर आयुक्त टी. प्रतीक राव (आई.ए.एस) स्वास्थ्य विभाग समस्त कार्य, एसबीएम सेल, भवन शाखा, होर्डिग, चंबल प्रोजेक्ट, अमृत-2.0 जलप्रदाय, पीआईयू सेल, स्मार्ट सिटी से संबंधित विषयों पर समन्वय, सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य हेतु नोडल अपर आयुक्त रहेंगे।

इसके साथ ही अपर आयुक्त विजय राज को पूर्व विधानसभा अंतर्गत जल प्रदाय, जनकार्य एवं सीवरेज कार्य, पार्क विभाग, गौशाला, राजस्व, जनसम्पर्क, ई टेंडर, सामान्य प्रशासन विभाग, स्थापना शाखा, परिषद विभाग तथा इससे संबंधित कार्य जैसे शिकायत शाखा, आरटीआई, रिकार्ड, टेलीफोन शाखा, जीपीएफ, जनसुनवाई, महापौर लोकमंत्रणा, समाधान ऑनलाइन, वीआईपी पत्र, विधानसभा प्रश्न, आश्वासन आदि सौंपे गए हैं। साथ ही अपर आयुक्त प्रदीप तोमर को ग्वालियर विधानसभा अंतर्गत जलप्रदाय, जनकार्य एवं सीवरेज कार्य, विद्युत विभाग, खेल विभाग, कम्प्यूटराइजेशन, पीएमएवाय, संपदा, मदाखलत एवं एनिमल बर्थ, कंट्रोल सेंटर, जनमित्र, संग्रहालय, निर्वाचन एवं सम्पत्ति विरूपण, जनकल्याण एवं समग्र, शिक्षा, श्रम, संबंल, डे.एनयूएलएम, पीएम स्वनिधि, विवाह पंजीयन एवं दीन दयाल रसोई, सीएम हेल्पलाइन, अपर आयुक्त सम्पत्तिकर द्वारा पारित निर्णय पर आयुक्त को प्रस्तुत होने वाली अपीलों में सुनवाई कर निराकरण हेतु अधोहस्ताक्षरकर्ता को प्रकरण प्रस्तुत करना आदि काम सौंपे गए हैं। साथ ही अपर आयुक्त मुनीष सिंह सिकरवार को दक्षिण एवं ग्रामीण विधानसभा अंतर्गत जलप्रदाय, जनकार्य एवं सीवरेज कार्य, कार्यशाला, विधि विभाग, भण्डार शाखा, जनगणना, फायर ब्रिगेड, चिडियाघर, पेंच रिपेयर, ट्रैफिक सेल, पीएमई बस सेवा, जलप्रदाय, भण्डार व मोतीझील, सम्पत्तिकर विभाग एवं इससे संबंधित नामांकन अपील के कार्य दिए गए हैं।

Next Post

नड्डा ने वैश्विक खाद्य नियामक शिखर सम्मेलन के लोगो और ब्रोशर का अनावरण किया

Tue Sep 23 , 2025
नयी दिल्ली, 23 सितंबर (वार्ता) केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने मंगलवार को यहां निर्माण भवन में वैश्विक खाद्य नियामक शिखर सम्मेलन 2025 के लोगो और ब्रोशर का अनावरण किया। गौरतलब है कि यह वैश्विक शिखर सम्मेलन केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के संयोजन में भारतीय […]

You May Like