मलेशिया में ऑनलाइन धोखाधड़ी के आरोप में 2000 से अधिक लोग गिरफ्तार

कुआलालंपुर, 31 अक्टूबर (वार्ता) मलेशिया पुलिस ने पिछले एक महीने में देशव्यापी कार्रवाई में ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों से जुड़े 2,000 से अधिक लोगों को गिरफ़्तार करने में सफलता हासिल की है।
वाणिज्यिक अपराध जाँच विभाग के निदेशक रुसदी ईसा ने एक गुरुवार को संवाददाताओं को यह जानकारी दी। इन लोगों में ई-कॉमर्स धोखाधड़ी करने वाले 790 भी शामिल हैं।
श्री ईसा ने बताया कि ये अभियान ‘नेशनल स्कैम रिस्पॉन्स सेंटर’ की स्थापना के बाद चलाये गये। इस केंद्र का उद्देश्य ऑनलाइन धोखाधड़ी करके फर्जी खातों में धन प्राप्त करने वालों पर शिकंजा कसना है।
निदेशक ने बताया कि एक फर्जी ई-कॉमर्स कॉल सेंटर चलाने में सीधे तौर पर शामिल होने के संदेह में 30 अन्य लोगों को गिरफ़्तार किया गया। माना जाता है कि इस समूह ने जनवरी से मई के बीच 54 मिलियन रिंगित (12.8 मिलियन अमेरिकी डॉलर) की धोखाधड़ी की।
श्री रुसदी ने मलेशिया की जनता को आगाह किया कि ऐसे गिरोह तेजी से फल-फूल रहे हैं और देश के बाहर से भी संचालित हो रहे हैं। उन्होंने आग्रह किया कि अपना बैंक खाता किसी और को न दें या न बेचें, क्योंकि इनका प्रयोग अपराध या धन शोधन के लिए किया जा सकता है।

Next Post

मध्य वियतनाम में बाढ़ से 13 लोगों की मौत

Fri Oct 31 , 2025
हनोई, 31 अक्टूबर (वार्ता/सिन्हुआ) वियतनाम के कई मध्य प्रांतों में भारी बारिश एवं बाढ़ के कारण 13 लोगों की मौत हो गई और 34 लोग घायल हो गए जबकि 11 लोग लापता हैं। यह जानकारी वियतनाम आपदा और डाइक प्रबंधन प्राधिकरण ने शुक्रवार को दी। रिपोर्ट के अनुसार, 1,16,000 से […]

You May Like

Play sound