धर्मशाला में होने वाले आईपीएल मैच के स्थान में हो सकता है बदलाव

धर्मशाला 07 मई (वार्ता) भारतीय सशस्त्र सेनाओं के पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के नौ आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाये जाने के बाद सीमावर्ती राज्यों के हवाई अड्डे बंद करने को लेकर ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) एतिहायती तौर पर धर्मशाला में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले मैच का स्थान बदलवा सकती है।

पंजाब किंग्स की ओर से यूनीवार्ता को बताया गया कि अभी तक बीसीसीआई की ओर से मुम्बई इंडियंस के साथ 11 मई को धर्मशाला में होने वाले मैच के स्थान के बदलाव के बारे में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी है। भारतीय सेनाओं की ओर से चलाये गये ऑपरेशन सिंदूर के बाद से दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए ही जम्मू-कश्मीर और लद्दाख से लेकर पंजाब, हिमाचल प्रदेश के हवाई अड्डे बंद किये जाने पर ऐसा माना जा रहा है कि धर्मशाला में होने वाले मैच को कई अन्यत्र स्थानांतरित किया जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच 11 मई को मैच होना है।

Next Post

भारत, पाकिस्तान लड़े तो कोई नहीं जीतेगा: ब्रिटेन

Wed May 7 , 2025
लंदन, 07 मई (वार्ता) ब्रिटेन ने भारत एवं पाकिस्तान से आज कहा कि यदि दोनों देश युद्ध में उलझे तो कोई भी जीत नहीं पाएगा इसलिए उनसे अपील है कि वे संयम बरतें और कूटनीति एवं संवाद के रास्ते से समाधान खोजें। ब्रिटिश विदेश मंत्री डेविड लैमी ने कहा, “भारत […]

You May Like