हनोई, 31 अक्टूबर (वार्ता/सिन्हुआ) वियतनाम के कई मध्य प्रांतों में भारी बारिश एवं बाढ़ के कारण 13 लोगों की मौत हो गई और 34 लोग घायल हो गए जबकि 11 लोग लापता हैं। यह जानकारी वियतनाम आपदा और डाइक प्रबंधन प्राधिकरण ने शुक्रवार को दी।
रिपोर्ट के अनुसार, 1,16,000 से अधिक घर जलमग्न हो गए, 56 अन्य ढह गए या बह गए तथा लगभग 150 घर क्षतिग्रस्त हो गए।
रिपोर्ट में कहा गया कि बाढ़ से लगभग 4,900 हेक्टेयर चावल और अन्य फसलें जलमग्न हो गईं, लगभग 790 हेक्टेयर फलदार वृक्षों को नुकसान पहुंचा तथा 17,700 से अधिक पशुधन और मुर्गियों की मौत हो गईं।
रिपोर्ट के अनुसार, बिजली कटौती से चार प्रांतों और शहरों में 4,38,000 से अधिक घर प्रभावित हुए हैं।
इस बीच, रिपोर्ट में कहा गया कि रूसी सरकार की ओर से ह्यू शहर में बाढ़ प्रभावित लोगों को 29 टन राहत सामग्री प्रदान की गई, जिसमें टेंट, कंबल, बचाव नौकाएं और आवश्यक सामग्री शामिल हैं।
Next Post
पापुआ न्यू गिनी में हुए भूस्खलन में 11 लोगों की मौत
Fri Oct 31 , 2025
मेलबर्न, 31 अक्टूबर (वार्ता/सिन्हुआ) पापुआ न्यू गिनी (पीएनजी) के एंगा प्रांत के एक गांव में शुक्रवार सुबह हुए भूस्खलन में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। पीएनजी समाचार पत्र पोस्ट कूरियर के अनुसार, भूस्खलन की घटना राष्ट्रीय राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से 550 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित कुकस […]

You May Like
-
1 year ago
महू में मारपीट का मामला, दो युवक गिरफ्तार
