मेलबर्न, 31 अक्टूबर (वार्ता/सिन्हुआ) पापुआ न्यू गिनी (पीएनजी) के एंगा प्रांत के एक गांव में शुक्रवार सुबह हुए भूस्खलन में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई।
पीएनजी समाचार पत्र पोस्ट कूरियर के अनुसार, भूस्खलन की घटना राष्ट्रीय राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से 550 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित कुकस नामक गांव में आज स्थानीय समयानुसार लगभग दो बजे हुई। इस भूस्खलन में तीन घर दब गये तथा 20 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं।
ऑस्ट्रेलियाई प्रसारण निगम (एबीसी) ने एंगा प्रांत के गवर्नर पीटर इपाटस के हवाले से कहा कि शवों को निकालने तथा जीवित बचे लोगों को आपातकालीन सहायता प्रदान करने के लिए स्थानीय सरकार की आपदा टीम घटनास्थल पर कार्य कर रही है।
कुकस गांव एंगा प्रांत के वापेनमांडा जिले में स्थित है जो मुलिताका क्षेत्र से लगभग 64 किमी दक्षिण-पूर्व में है जहां मई 2024 में हुए एक बड़े भूस्खलन ने सैकड़ों लोगों की मौत हो गई थी।
Next Post
नवजोत सिंह सिद्धू ,एसएस अकादमी के कंटेस्टेंट के पिता के इलाज के लिए पांच लाख रूपये देंगे
Fri Oct 31 , 2025
मुंबई, 31 अक्टूबर (वार्ता) मशहूर रियलिटी शो ‘इंडियाज़ गॉट टैलेंट’ के जज नवजोत सिंह सिद्धू एसएस अकादमी के कंटेस्टेंट के पिता के इलाज के लिए पांच लाख रूपये देंगे। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का मशहूर रियलिटी शो ‘इंडियाज़ गॉट टैलेंट’ अपने अजब गजब परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत रहा है। […]

You May Like
-
10 months ago
समर्थन मूल्य पर गेंहू खरीदी की तिथि बढ़े
