बारिश और आंधी का येलो अलर्ट

जबलपुर। शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदला रहा। सुबह से सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल शुरू हुआ। सुबह बादलों का डेरा रहा, दिन चढऩे के साथ सूर्यदेव निकले लेकिन बादलों के पहरे के चलते चमक फींकी पड़ी रही। मौसम विभाग ने चौबीस घंटे का येलो अलर्ट जारी किया है इस दौरान बारिश और आंधी चल सकती है। मौसम विभाग की माने तो 40 से 50 किमी की रफ्तार से आंधी चल सकती है। इसके साथ ही गरज-चमक के साथ बारिश के आसार है ।

मौसम विभाग की माने तो उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश तथा उससे सटे उत्तराखंड के ऊपर औसत समुद्र तल से 5.8 से 7.6 किमी ऊँचाई के बीच स्थित पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में बना हुआ है। एक ट्रफ़ मध्य पाकिस्तान तथा उससे सटे पंजाब और राजस्थान के ऊपर स्थित ऊपरी वायु चक्रवातीय परिसंचरण से हरियाणा, दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश एवं आसपास के क्षेत्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम होते हुए उत्तर-पश्चिम बांग्लादेश तक औसत समुद्र तल से 1.5 किमी ऊँचाई पर विस्तृत है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38. 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री कम रहा । न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री पर पहुंच गया जो सामान्य से 2 डिग्री कम रहा। सुबह के वक्त आद्रता 46 और शाम को 26 प्रतिशत दर्ज की गई। दक्षिणी हवाएं 4 से 5 किमी की रफ्तार से चली।

Next Post

तथ्य छिपाकर राहत लेने के मामले में कोर्ट सख्त, वकील पर पचास हजार का जुर्माना

Fri May 8 , 2026
जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट ने तथ्य छिपाकर राहत लेने वाले अधिवक्ता दिनेश सिंह चौहान पर 50 हजार रुपए की कॉस्ट लगाई है। उन पर आरोप है कि जिस मामले में मुख्यपीठ जबलपुर की बेंच ने याचिका खारिज कर दी थी, उसकी जानकारी होने के बावजूद समान मामले में इंदौर बेंच से […]

You May Like

मनोरंजन