नवजोत सिंह सिद्धू ,एसएस अकादमी के कंटेस्टेंट के पिता के इलाज के लिए पांच लाख रूपये देंगे

मुंबई, 31 अक्टूबर (वार्ता) मशहूर रियलिटी शो ‘इंडियाज़ गॉट टैलेंट’ के जज नवजोत सिंह सिद्धू एसएस अकादमी के कंटेस्टेंट के पिता के इलाज के लिए पांच लाख रूपये देंगे।
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का मशहूर रियलिटी शो ‘इंडियाज़ गॉट टैलेंट’ अपने अजब गजब परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत रहा है। आने वाले एपिसोड में एक ऐसा एक्ट दिखाया जाएगा जिसने जज नवजोत सिंह सिद्धू के दिल को गहराई से छू लिया। इस एक्ट से प्रभावित होकर सिद्धू ने ऐसा प्यारा कदम उठाया कि सबकी आंखें नम हो गईं और लोगों ने उनकी नेकदिली की खूब तारीफ की।
कोलकाता की सत्यं शिवं सुंदरम एकेडमी (एसएसएस एकेडमी) के राज और रुद्र की जोड़ी ने अपने शानदार परफॉर्मेंस से सभी को हैरान कर दिया। इस जोड़ी ने एक बेहद मुश्किल और खतरनाक बैलेंसिंग एक्ट दिखाया, जिसे वे पिछले तीन सालों से परफेक्ट करने में लगे थे। उनकी जबरदस्त तालमेल और भरोसे ने जजों का दिल जीत लिया। ये एक्ट न सिर्फ जजों को बल्कि पूरे देश के दर्शकों के दिलों को जीत गया। लेकिन सबसे खास पल तब आया जब नवजोत सिंह सिद्धू ने एक दिल छू लेने वाला कदम उठाया।उनकी मेहनत और लगन से प्रभावित होकर, जब नवजोत सिंह सिद्धू को पता चला कि उनमें से एक कंटेस्टेंट के पिता का हार्ट का इलाज चल रहा है, तो उन्होंने एक भावुक कदम उठाया। सिद्धू ने कहा, “ऐसे बच्चों को पैसों की दिक्कत कैसे हो सकती है? जो हकदार है, उन्हें देना मेरा फर्ज है। मैं तुम्हारे पिता के इलाज के लिए अपनी तरफ से पांच लाख रूपये दूंगा।”
इंडियाज़ गॉट टैलेंट हर शनिवार और रविवार रात 9:30 बजे, सिर्फ़ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न और सोनी लिव पर!

Next Post

‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में सात साल का लीप ,वकील के रूप में पुष्पा की दमदार और निडर नई शुरुआत

Fri Oct 31 , 2025
मुंबई, 31 अक्टूबर (वार्ता)सोनी सब के लोकप्रिय शो ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में सात साल का बड़ा लीप आयेगा। शो ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ अब तक पुष्पा पटेल (करुणा पांडे) की संवेदनशील और प्रेरक कहानी के ज़रिए हर उस महिला का प्रतीक बन चुका है, जो मुश्किलों के आगे झुकती नहीं। अब शो तीन […]

You May Like