जबलपुर: भारतीय जनता पार्टी जबलपुर महानगर द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” के तहत प्रोफेशनल सम्मेलन का आयोजन भाजपा जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, अभियान के जिला संयोजक डॉ जितेंद्र जामदार, विधायक अशोक रोहाणी की उपस्थिति में आईएमए हाल राइट टाउन में किया गया।प्रोफेशनल सम्मेलन को सम्बोधित करते हुये मुख्य वक्ता डॉ जितेंद्र जामदार ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले चार वर्षों से भारत विश्व की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है।
उन्होंने सभी को स्वदेशी अपनाने के लिए संकल्प लेने का आह्वान भी किया है। वहीं जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने अपने सम्बोधन में कहा वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश की बागडोर संभालने के बाद महात्मा गांधी द्वारा आजादी के आंदोलन के साथ शुरू किए गए स्वदेशी के नारे को बुलंद किया गया। प्रधानमंत्री वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं।
इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज, व्यापारी प्रकोष्ठ संयोजक शरद अग्रवाल,अश्वनी पराँजपे, महामंत्री पंकज दुबे, रजनीश यादव, डॉ आर डी गुप्ता, डॉ ऋचा शर्मा डॉ चंद्रेश जैन, डॉ आर के गुप्ता, डॉ अश्वनी त्रिवेदी, डॉ अमरेंद्र पांडे, डॉ गौरव कोचर, डॉ विवेक जैन, डॉ हरिशंकर मरकाम के साथ बड़ी संख्या में प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।
