जबलपुर: खितौला थाना अंतर्गत कुर्रे में बदमाशों ने लाठी डंडा से हमला कर दो लोगों को घायल कर दिया।पुलिस ने अमित लोधी 20 वर्ष निवासी ग्राम कुर्रे ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके गांव में चंडी मेला भरा था, बीती रात लगभग 9 बजे अपने साथी धीरज रजक के साथ अपने गांव से सिहोरा जाने के लिये निकला, ग्राम कुर्रे में जयकुमार पटेल के घर के सामने पहॅुचे वहां पर पहले से गांव के सूरज पटेल, अभिषेक पटेल, चंदन पटेल, बिरजू पटेल खड़े थे.
उसे देखकर सभी डीजे बजाने की पुरानी बुराई पर विवाद करने लगे। सूरज पटेल एवं अभिषेक ने लाठी डंडा से हमलाकर उसके दाहिने आंख की भौंह के पास, गाल, हाथ में चोटें पहुॅचा दी, उसका साथी धीरज रजक बीच बचाव करने लगा तो चंदन पटेल, सतीश पटेल एवं अभिषेक पटेल ने लाठी डंडा से हमलाकर धीरज को दोनों हाथ एवं पीठ में चोट पहुॅचा दी तथा जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये।
