जबलपुर: पनागर थाना अंतर्गतपिपरिया के पास अप ट्रेक पर ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि रात्रि देवरी रेल्वे स्टेशन से प्वाइंट्मेन रोहणी कुमार पाण्डे 31 वर्ष ने सूचना दी.
कि रात लगभग 9 बजे गोसलपुर देवरी खंड रेल्वे फाटक नम्बर 327 पिपरिया के पास अप ट्रेक पर 1अज्ञात व्यक्ति उम्र लगभग 20-25 वर्ष का ट्रेन से कटकर मौत हो गई। अज्ञात मृतक की शिनाखत्गी के प्रयास किये गये, अज्ञात मृतक की पहचान अमित कोल पिता बाबूलाल कोल 29 वर्ष निवासी पिपरिया के रूप में हुई।
