
जबलपुर। हनुमानताल थाना अंतर्गत बड़े जैन मंदिर के पास एक जर्जर मकान का बड़ा हिस्सा गिर गया। इस दौरान विद्युत तार भी गिर गए जिनमें करंट दौड़ रहा था। इस बीच कमरे में बैठी एक वृद्धा फंस गई, वे ना तो बाहर निकल पा रही थी और बाहर से ना कोई अंदर आ पा रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, नगर निगम अमला अलर्ट हुआ, मौके पर पहुंच गया लेकिन घटना स्थल पर करंट फैला हुआ था, जिसकी सूचना विद्युत विभाग को दी गई, करंट फैलने के चलते अंदर नहीं पहुंचा जा सकता था, बिजली अमले ने पहुंचकर बिजली सप्लाई बंद की इसके बाद रेस्क्यू अमला अंदर पहुंचा और वृद्धा को सुरक्षित बाहर निकल गया।
जानकारी के मुताबिक हनुमान ताल बड़े जैन मंदिर के पास राजकुमार दुबे का मकान है जो जर्जर हालत में है सुबह 10:00 बजे मकान का एक बड़ा हिस्सा गिर गया इस बीच में बिजली के तार टूट गए और कमरे में बैठी राजकुमार की मां बिट्टी बाई फंस गई थी।
