भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी, बुमराह को विश्राम

अबु धाबी, 19 सितम्बर (वार्ता) भारत ने ओमान के खिलाफ एशिया कप के अपने आखिरी ग्रुप ा मैच में शुक्रवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतने के बाद कहा कि इस टूर्नामेंट में हमने पहले बल्लेबाजी नहीं की है तो हम अपनी गहराई नापना चाहते हैं। सुपर-4 में जाने से पहले गेमटाइम जरूरी है। पहले दो मैचों में जो चीजें अच्छी की हैं उन्हें जारी रखना चाहते हैं। पिच अच्छी लग रही है। हमारी टीम में दो बदलाव हैं। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है और उनकी जगह अर्शदीप सिंह को लाया गया है

ओमान के कप्तान जतिंदर सिंह ने भी कहा कि हम भी पहले बल्लेबाजी करना पसंद करते। हमारे लिए ये मैच काफी कुछ सिखाने वाला है। हमारी टीम युवा है और अनुभव कम है, लेकिन ये हमारे लिए एक अच्छा मौका है खुद को आजमाने का। भारतीय टीम के साथ मैदान और ड्रेसिंग रूम शेयर करना एक शानदार अनुभव है। हमारी टीम में भी दो बदलाव है।

टीमें :

भारत : अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव।

ओमान : जतिंदर सिंह (कप्तान), आमिर कलीम, हामिद मिर्ज़ा, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), शाह फैसल, मोहम्मद नदीम, आर्यन बिष्ट, ज़िक्रिया इस्लाम, शकील अहमद, समय श्रीवास्तव, जितेन रमनंदी।

 

Next Post

कलेक्टर ने सचिव पर गिराई निलंबन की गाज़

Fri Sep 19 , 2025
भिंड। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने लंबित सीएम हेल्पलाईन का निराकरण समय सीमा में नहीं करने के कारण सचिव ग्राम पंचायत अचलपुरा संजू सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कलेक्टर श्रीवास्तव ने आदेश जारी कर कहा है कि सी.एम हेल्पलाईन समीक्षा अंतर्गत समस्त एल-1 अधिकारी को निर्देश दिये […]

You May Like