कलेक्टर ने सचिव पर गिराई निलंबन की गाज़

भिंड। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने लंबित सीएम हेल्पलाईन का निराकरण समय सीमा में नहीं करने के कारण सचिव ग्राम पंचायत अचलपुरा संजू सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

कलेक्टर श्रीवास्तव ने आदेश जारी कर कहा है कि सी.एम हेल्पलाईन समीक्षा अंतर्गत समस्त एल-1 अधिकारी को निर्देश दिये गये हैं कि शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण ग्रेडिंग दिनांक के पूर्व किया जाना सुनिश्चित करें किन्तु आज 19 सितम्बर को समस्त एल-1 एवं एल-2 अधिकारियों की समीक्षा में पाया गया कि जनपद पंचायत रौन अंतर्गत ग्रेडिंग माह अगस्त 2025 की 28 शिकायतें लंबित हैं। समीक्षा में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत रौन द्वारा अवगत कराया गया कि ग्रेडिंग माह की लंबित शिकायतों में सर्वाधिक 07 शिकायतें ग्राम पंचायत अचलपुरा की हैं। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत के पत्र से आज प्राप्त प्रस्ताव अनुसार ग्राम पंचायत अचलपुरा अंतर्गत कुल 07 लंबित सीएम हेल्पलाईन शिकायत का निराकरण ग्राम पंचायत अचलपुरा में पदस्थ सचिव संजू सिंह को बार-बार निर्देशित किये जाने के बावजूद भी नहीं किया गया है। ग्राम पंचायत अचलपुरा के सचिव संजू सिंह के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही किये जाने हेतु प्रस्ताव प्राप्त हुआ। लंबित सीएम हेल्पलाईन का निराकरण समय सीमा में नहीं करने के कारण संजू सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन काल में इनका मुख्यालय जनपद पंचायत रौन नियत किया जाता है तथा निलंबन काल में संबंधित को शासन के नियमानुसार निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

Next Post

भारतीय रेलवे एवं SHRM के सहयोग से मानव संसाधन प्रबंधन पर सेमिनार का आयोजन

Fri Sep 19 , 2025
CRIS ने HRMS की प्रगति एवं क्रियान्वयन पर प्रस्तुत किया विस्तृत विवरण रेल मंत्रालय (रेलवे बोर्ड) द्वारा मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली (HRMS) के सहयोग से उत्तर रेलवे मुख्यालय, बड़ौदा हाउस, नई दिल्ली में एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में मानव संसाधन प्रबंधन के समकालीन मुद्दों, श्रेष्ठ प्रथाओं […]

You May Like