खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने सात दुकानों पर टीम ने दी दबिश

जबलपुर: कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार मिलावटी खाद्य पदार्थों के विक्रय को रोकने खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने होली के त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुये गुरुवार को भी नमकीन, मिठाई, मावा, पनीर विक्रय प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।निरीक्षण की कार्यवाही में दुग्ध उत्पादों मावा, घी, पनीर आदि का मौके पर ही प्राथमिक परीक्षण भी किया गया। प्राथमिक परीक्षण में यूरिया, डिटर्जेंट तथा स्टार्च एवं शक्कर की उपस्थिति नहीं पायी गई है। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा मिठाई तथा नमकीन आदि के निर्माण तथा संग्रहण की प्रकिया में खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 के स्वच्छता एवं सुरक्षा प्रावधानों का पालन करने के निर्देश दिये गये।
इन प्रतिष्ठानों से लिए नमूने
खाद्य सुरक्षा प्रशासन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को निरीक्षण के दौरान त्रिपुरी चौक स्थित मामा स्टोर्स से नमकीन एवं सोयाबीन तेल, गढ़ा स्थित हनुमान डेयरी से दही एवं मावा, भेड़ाघाट चौराहा स्थित बीकानेर मिष्ठान्न भण्डार से मावा बर्फी एवं नमकीन मिक्चर, दुबे मिष्ठान्न भण्डार से बर्फी एवं नमकीन, शहपुरा स्थित बीकानेर मिष्ठान्न भण्डार से कुन्दा पेड़ा एवं मिल्क केक, सराफा स्थित भगवती बीकानेर मिष्ठान्न महल से खोवा एवं खेवा बर्फी, तमरहाई कोतवाली स्थित राजा रसगुल्ला से रसगुल्ला एवं पतीशा के नमूने लिये गये।

Next Post

गुरुग्राम में आधी रात गोलियों की गूंज, फैशन डिजाइनर मयंक चावला के घर ताबड़तोड़ फायरिंग

Fri Feb 27 , 2026
गुरुग्राम में फैशन डिजाइनर मयंक चावला के घर हुई फायरिंग मामले में STF ने तीन शूटरों को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में विदेश में बैठे गैंगस्टर दीपक नांदल की साजिश सामने आई है। हरियाणा के गुरुग्राम में 20 फरवरी को मशहूर फैशन डिजाइनर मयंक चावला के घर पर हुई […]

You May Like