बांदा में टायर की दुकान में आग,दो मरे

बांदा 24 अक्टूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र में टायर की दुकान और उससे लगे मकान में आग लगने से मां- बेटी की मृत्यु हो गई जबकि पिता व पुत्र आग से झुलस गए।

पुलिस क्षेत्राधिकारी बबेरू सौरभ सिंह ने शुक्रवार को बताया कि बिसंडा कस्बा निवासी राम निहोर की टायर की दुकान व मकान एक जगह है। जहां बीती देर रात्रि शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर सर्विस टीम व पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से मकान की दीवाल तोड़कर संगीता (40) और उसकी पुत्री छवि (13) को गंभीर हालत में बाहर निकाला और तत्काल राजकीय वीरांगना रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां इलाज की दोनों की मृत्यु हो गई। घटना में व्यापारी और उसका पुत्र अंशु भी आग से झुलस गए। जिनका उपचार कराया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि दमकल व पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। आग से लाखों रुपये के टायर और अन्य कीमती सामान जल कर राख हो गये।

Next Post

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने दूरसंचार कंपनियों का वैल्यूएशन बढ़ाया

Fri Oct 24 , 2025
नयी दिल्ली, 24 सितंबर (वार्ता) ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने दूरसंचार क्षेत्र में ”मजबूत कारोबार और वित्तीय अवसंरचना” को देखते हुए भारती एयरटेल की रेटिंग बढ़ाकर ‘बाय’ कर दी है और रिलायंस जियो का वैल्यूएशन दो साल में बढ़कर 148 अरब डॉलर पर पहुंचने का अनुमान जताया है। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज […]

You May Like