
ग्वालियर। ग्वालियर से धूमेश्वर मंदिर घूमने गए युवकों की टोली में से एक युवक नदी में डूब गया है। लापता युवक ग्वालियर के मुरार क्षेत्र का बताया जा रहा है। युवक की पहचान मुकेश जाटव के रूप में हुई है। नहाते समय वह पानी के बहाव में डूब गया। भितरवार थाना पुलिस मौके पर उसे नदी से निकालने में गोताखोरों की टीम के सहयोग से जुटी हुई है।
