माधौगढ़ में नदी किनारे बनाई जा रहीं थी अवैध शराब, जब्त

अशोकनगर: एक अवैध शराब फैक्ट्री शुक्रवार को आबकारी विभाग की कार्रवाई के दौरान ग्राम माधौगढ़ में सामने आई। जहां नदी किनारे अवैध शराब बनाने का कार्य जोरो पर से किया जा रहा था। आबकारी विभाग द्वारा शुक्रवार अल सुबह दी गई दबिश में शराब बनाने वाले उपकरण सहित प्लास्टिक की टंकिया जब्त की गई है, तो वहीं उनमें रखा महुआ लाहन भी बरामद किया गया है।

जिसकी अनुमानित लागत करीब 16 लाख रूपये बताई जा रहीं है।वहीं एक भी आरोपी गिरफ्त में नही आया। आबकारी विभाग ने अल सुबह दी दबिश: माधोगढ़ में नदी किनारे और अन्य संदिग्ध स्थलों पर आबकारी विभाग द्वारा दबिश दी गई।

जहां विभाग ने 30 प्लास्टिक और लोहे की टंकियों में रखे कुल 11,000 लीटर महुआ लाहन को जप्त किया गया। साथ ही मौके से 15 लीटर हाथ भट्टी शराब भी बरामद की गई। बरामद लाहन को मौके पर ही विधिवत नष्ट किया गया। तो वहीं मामले में मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) और 34(द्घ) के तहत 5 प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Next Post

आरसीए ने जिला क्रिकेट संघ, बीकानेर को असम्बद्ध घोषित किया

Fri May 30 , 2025
जयपुर, 30 मई (वार्ता) राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) ने अनुशासनहीनता के आरोप में जिला क्रिकेट संघ बीकानेर (डीसीए) को राजस्थान क्रिकेट संघ से असम्बद्ध घोषित कर दिया है। आरसीए के संयोजक जयदीप बिहाणी ने शुक्रवार को बताया कि डीसीए, बीकानेर के खिलाफ चुनाव और वित्तीय अनियमितता की शिकायतें थीं। इस […]

You May Like