सता रहा सड़क पर लटका विद्युत का पोल

जबलपुर: महाराणा प्रताप वार्ड स्थित लाल बिल्डिंग के पास पेड़ों के साथ बिजली का पोल क्षतिग्रस्त होकर जमीन पर लटक गया जिससे आवागमन का रास्ता प्रतिबंधित हो गया था। स्थानीय निवासी धर्मेंद्र साहू, सोनू पटैल सहित अन्य ने नवभारत को जानकारी देते हुए बताया कि रात के वक्त ये हादसा हुआ है जिसके बाद नगर निगम व एमपीईबी के जिम्मेदारों को फोन लगाकर अवगत कराया गया।

बावजूद अभी तक कोई बिजली के खंभे को हटाने नहीं आया है। नतीजा सड़क पर ये बिजली का पोल लटक रहा है और किसी बड़ी दुर्घटना को निमंत्रण दे रहा है।स्थानीय लोगों की माने तो उन्होनें पेड़ों को खुद ही हटाकर किनारे कर दिया था और बिजली के पोल को रस्सी से बांध दिया है जिससे कि वो किसी के ऊपर न गिरे।

Next Post

मौसम खुलने के बाद बाजारों में उमड़ी भीड़

Fri Aug 1 , 2025
जबलपुर: रक्षाबंधन का पर्व नज़दीक आते ही जबलपुर के बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी है। गुरुवार सुबह से ही मुख्य बाजार कमानिया गेट, सराफा, बड़ा फुहारा, घमंडी चौक, लार्डगंज, अंधेरदेव, गंजीपुरा सुपर मार्केट छोटा फुहारा जैसे प्रमुख बाजारों में रक्षाबंधन की तैयारियों को लेकर भारी चहल-पहल देखी गई। […]

You May Like