मौसम खुलने के बाद बाजारों में उमड़ी भीड़

जबलपुर: रक्षाबंधन का पर्व नज़दीक आते ही जबलपुर के बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी है। गुरुवार सुबह से ही मुख्य बाजार कमानिया गेट, सराफा, बड़ा फुहारा, घमंडी चौक, लार्डगंज, अंधेरदेव, गंजीपुरा सुपर मार्केट छोटा फुहारा जैसे प्रमुख बाजारों में रक्षाबंधन की तैयारियों को लेकर भारी चहल-पहल देखी गई।
मौसम भी खुला होने के कारण लोग बड़ी संख्या में लोग राखी और उपहारों की खरीददारी के लिए बाजारों में पहुंच रहे थे।
ई-रिक्शा बना ट्रैफिक जाम का कारण
त्यौहार नजदीक आते ही बाजार में एक ओर जहां भीड़ बढ़ रही है तो वहीं दूसरी ओर बीच बाजारों में बड़ी संख्या में ई-रिक्शा की आवाजाही ने ट्रैफिक व्यवस्था को प्रभावित किया है। विशेष रूप से संकरी गलियों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में ई-रिक्शा चालकों की मनमानी पार्किंग और बीच रास्ते सवारियां उतारने के कारण कई बार जाम की स्थिति भी बन रही थी।
प्रशासन ने भी की है तैयारी
ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों के अनुसार, भीड़भाड़ को देखते हुए बाजार क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही ट्रैफिक कंट्रोल के लिए बैरिकेडिंग और डायवर्सन पॉइंट बनाए जा रहे हैं। रक्षाबंधन के चलते अगले आने वाले शनिवार और रविवार को और अधिक भीड़ रहने की संभावना है।

Next Post

अविविहित युवक की मौत के बाद संपत्ति हडपऩे सामने आई फर्जी पत्नी

Fri Aug 1 , 2025
जबलपुर: अविविहित युवक की मौत के बाद उसकी साकेतन गर, शिवालय संस्कार विवेकांनद वार्ड स्थित संपत्ति हडऩे के इरादे से एक महिला उसकी फर्जी पत्नी बन गई ओर उसने तहसीलदार के समक्ष संपत्ति नामांतरण प्रकरण पेश किया। जब मृतक के परिजनों को इसकी भनक लगी तो उन्होंने तहसीलदार को हकीकत […]

You May Like