दिव्यांग संतोष ने देहदान से दिया परोपकार का संदेश

इंदौर:अंकितग्राम स्थित सेवाधाम आश्रम में रहने वाले दिव्यांग संतोष ने मृत्यु उपरांत समाज को परोपकार की मिसाल दी. आश्रम संस्थापक सुधीर भाई की प्रेरणा और परिवार की सहमति से संतोष का अंग और देहदान किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा अनुसार पुलिस जवानों की उपस्थिति में गार्ड ऑफ ऑनर देकर दिवंगत को श्रद्धांजलि दी गई.

यह सेवाधाम परिवार का पांचवां देहदान है. देशभर में 200 से अधिक देहदान कराने वाली संस्था के रूप में सेवाधाम का यह कदम समाज के लिए प्रेरणादायी बन गया है. समारोह में सुधीर भाई गोयल, संदीपन आर्य प्रभारी सेवाधाम, मुस्कान ग्रुप के सेवादार, अनिल सुराणा, संजय खेर और अश्विनी केलकर सहित बड़ी संख्या में परिवारजन और पाराशर नगर निवासी मौजूद रहे. सेवाधाम के विशेष बच्चों ने ‘सद्गुरु बैंड’ की धुनों पर अंतिम विदाई दी.

श्रीअरविंदो इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस, इंदौर की एम्बुलेंस के जरिए पार्थिव देह ले जाई गई. इससे पहले दिवंगत की त्वचा चोइथराम स्किन बैंक ने प्राप्त की, जो गंभीर रूप से झुलसे हुए मरीजों के उपचार में उपयोग होगी. संतोष का शरीर अब मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों की एनाटॉमी स्टडी में महत्वपूर्ण योगदान देगा. इस तरह मृत्यु के बाद भी वे दूसरों के जीवन और शिक्षा दोनों में सहायक रहेंगे.

देहदान की बढ़ती परंपरा
हाल ही में इंदौर निवासी स्व. शांतिलाल संघवी का देहदान भी दधीची मिशन के सहयोग से संपन्न हुआ था. केवल एक माह में प्रदेश में करीब 12 देहदान हो चुके हैं. शासन द्वारा ऐसे दानदाताओं को गार्ड ऑफ ऑनर दिए जाने की परंपरा से दानदाता परिवार को संतोष और समाज में प्रेरणा का वातावरण बन रहा है.

Next Post

मां दुर्गा सबके मनोरथ करें पूर्ण: सीएम डॉ यादव

Wed Oct 1 , 2025
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महानवमी के पावन अवसर पर सभी लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट में कहा कि मां दुर्गा के आशीर्वाद से समस्त समाज में प्रेम, वैभव, आध्यात्मिकता और आनंद की वर्षा हो। मुख्यमंत्री ने कामना की कि सभी के […]

You May Like