पानी निकासी के लिए साल भर तक रखे रहे पाइप, राजगढ़ रोड पर आज भी बह रहा नाली का पानी

राजगढ़। स्थानीय राजगढ़ रोड पर मुक्तिधाम मार्ग पर नाली का गंदा पानी सडक़ पर बहता है, यहां पानी निकासी के लिए लाए गये पाइप साल भर तक जस के तस रखे रहे. आज तक यहां पानी निकासी की समस्या का समाधान नहीं हो सका है.

गौरतलब है कि स्थानीय राजगढ़ रोड पर श्री राधाकृष्ण मंदिर के सामने से मुक्तिधाम मार्ग है, यहां पर समुचित निकासी नहीं होने से नाली का पानी सडक़ पर बहता है. पेयजल सप्लाई के दौरान हालात और भी भयावह होते है. इसी गंदे पानी के बीच से होकर राहगीरों को आना-जाना पड़ता है. मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. यह सबकुछ सामने दिखाई देने के बाद भी जिम्मेदारों द्वारा इस और ध्यान नहीं दिया जा रहा है.

 

Next Post

मप्र के हस्तशिल्प को मिलेगा नया बाजार, पर्यटन स्थलों से विदेशी दूतावासों तक पहुँचेगा प्रदेश का ब्रांड

Sun Dec 28 , 2025
भोपाल। मध्यप्रदेश के हस्तशिल्प और हैण्डलूम उत्पादों को नई पहचान और व्यापक बाजार दिलाने की दिशा में राज्य सरकार ने ठोस पहल शुरू की है। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने बताया कि विभागीय ब्रांड मृगनयनी, विंध्या वैली, कबीरा और प्राकृत के उत्पाद अब प्रदेश की पर्यटन […]

You May Like