
चितरंगी । चितरंगी थाना क्षेत्र के समीपी धुंधीखांड़ के झरने में नहाते वक्त दो अधेड़ व्यक्ति कुंड के गहरे पानी में डूब गये, जहां दोनों की मौत हो गई। दोनों मृतक रिश्ते में जीजा-साले हैं। इस घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।
जानकारी के अनुसार ग्राम धुंधीखांड़-चितरंगी निवासी अमृतलाल बैगा पिता मनधारी बैगा उम्र 56 वर्ष बीते दिन शनिवार की शाम करीब 5 बजे घर के समीपी झरने में अपने रिश्ते के साला रामरती बैगा पिता वीरशाह बैगा उम्र 48 वर्ष के साथ नहाने गया था कि अमृत बैगा का पैर फिसला और झरने के गहरे कुंड में समा गया। अपने जीजा अमृत को बचाने के लिए रामरती बैगा भी कूद पड़ा। अंतत: दोनों व्यक्तियों की अकाल मौत हो गई। परिवारजन उस समय जानकारी हुई, जब काफी देर तक दोनों व्यक्ति घर वापस नही आए। हालांकि घर से दोनों व्यक्ति झरने में नहाने बता कर निकले थे। काफी वक्त होने के बाद परिजन तलाश में जुट गये, जहां दोनों का शव कुंड में मिला। इसकी जानकारी चितरंगी पुलिस को दी गई। स्थानीय पुलिस मौके से पहुंच शव को बरामद करते हुये आज रविवार की सुबह सीएससी चितरंगी में पोस्टमार्टम कराया गया। फिलहाल उक्त घटना को लेकर बैगा परिवार में मातम पसरा हुआ है।
