भतीजे और रिश्तेदार की पिटाई से उपचार के दौरान वृद्ध की मृत्यु

सीधी। मझौली थानांतर्गत ताला गांव में भैंस बांधने के विवाद में भतीजे और रिश्तेदार ने मिलकर वृद्ध की बेरहमी से जमकर पिटाई कर दी। आरोप है कि पिटाई से आई गंभीर चोट के कारण उपचार के दौरान जिला अस्पताल सीधी में वृद्व की मौत हो गई। जिला अस्पताल से शव को गृह ग्राम लाया जा रहा है।खबर है कि सूचना मिलते ही मझौली पुलिस द्वारा आरोपियों को कस्टडी में ले लिया गया है। 22 अगस्त को परिजनों द्वारा वृद्व को सुबह 108 एंबुलेंस से मझौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। जहां मीडिया को जानकारी देते हुए बताया गया कि साझात की जमीन में वृद्व अच्छेलाल साकेत की भैंस बंधी थी जिसको लेकर विवाद हुआ और उसके भतीजे तथा भतीजे के साले ने जमकर पिटाई कर दी। जिससे युवक गर्दन के पिछले हिस्से में चोट लग जाने के कारण गर्दन इधर-उधर नहीं घूम रही थी। मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी मझौली डॉ.दीपक सिंह द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया था। तब वृद्व को असहनीय दर्द था लेकिन वह बोल पा रहे थे। जिसकी मृत्यु आज 23 अगस्त को उपचार के दौरान हो गई । लगभग 24 घंटे तक जीवित रहने के बावजूद वृद्व अच्छेलाल साकेत की जान नहीं बचाई जा सकी जिससे जिला अस्पताल के उपचार व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

Next Post

गुबरा गौशाला के पास टू-व्हीलर और फोर-व्हीलर की भिड़ंत, सभी सुरक्षित

Sun Aug 23 , 2026
सिंग्रामपुर/दमोह। दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर रविवार शाम गुबरा गौशाला के पास टू-व्हीलर और फोर-व्हीलर वाहन की भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद फोर-व्हीलर वाहन टू-व्हीलर को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे पट्टी से नीचे खाई में जा घुसा।घटना में दोनों वाहनों में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। […]

You May Like