भोपाल। नगर निगम परिषद कीे बैठक आज मंगलवार को आहूत की गई है. जिसमें अपशिष्ट प्रबंधन का एजेंडा प्रमुख रहेगा. जिसमें जनता को जागरुक करने के लिए अभियान चलाने पर चर्चा की जाएगी. इस बैठक में विपक्ष ने भी परिषद को घेरेने की तैयारी कर ली है. जिसमें सडक़ पानी और नाले की सफाई का मुद्दा उठाया जाएगा. तीन दिन पहले हुई आंधी बारिश से शहर में जलभराव की स्थिति बन गई थी यह सब नाले की वर्षा पूर्व होने वाली सफाई नहीं होने के कारण हुआ था. वहीं शहर में सडक़े उखड़ी हुई हैं. जिससे दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है.
एजेंडे में जनता के मुद्दों को नहीं किया शामिल
निगम परिषद की नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी ने बताया कि पिछली दो बैठके परिषद की हो चुकी हैं. जिनमें जनता के मुद्दों पर चर्चा नहीं की गई. यह जनता के मुद्दों से बच रहे हैं. जनता अपनी समस्या को पार्षद से ही कहती है और पार्षद ही मद्दों में परिषद में उठाते हैं. बारिश शुरू होने वाली है नालों की सफाई नहीं हुई है. वहीं शहर की सडक़ें भी उखड़ चुकी हैं. अब बारिश में यह कार्य होगा नहीं जनता परेशान होगी.
जोन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी
सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार निगम के सभी जोन अधिकारियों को निगमायुक्त ने कारण बताओ नोदिस जारी किए हैं. बताया जाता है कि जनसंपर्क कार्यालय से जोन अधिकारियों को परिषद की बैठक के एजेंडे को ले जाने के निर्देश मिले थे जो पार्षदों को वितरण करना था. लेकिन कोई भी जोनल अधिकारी एजेंडे को लेने नहीं आया. जिससे नाराज होकर नोटिस दिए हैं.
