नजीराबाद में 11 साल की बच्ची से जीजा ने किया दुष्कर्म 

बहन ने दिया पति का साथ, दोनों आरोपी गिरफ्तार

भोपाल, 22 जनवरी. नजीराबाद में रहने वाली 11 साल की एक बच्ची का अपहरण कर बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. आरोपी पीडि़ता का जीजा है, जो बहन की तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर उसे अपने साथ लेकर गया था. इस दौरान बहन ने दोनों के एक कमरे में बंद कर बाहर से कुंदी लगा दी थी, जिसके बाद जीजा ने किशोरी से दुष्कर्म किया. घर लौटने के बाद पीडि़ता ने परिजनों को बताया, जिसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे. पुलिस ने जीजा और बहन के खिलाफ अपहरण कर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने और पोक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. थाना प्रभारी कृष्णासिंह ठाकुर ने बताया कि इलाके में रहने वाली 11 साल की बालिका तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी है. उसके परिजन मजदूरी करते हैं. बालिका की एक मुंबबोली बहन है, जिसकी ससुराल शमशाबाद जिला विदिशा में है. बहन और बहनोई का किशोरी के घर आना-जाना है. बीते सोमवार की रात करीब 10 बजे बहनोई किशोरी के घर पहुंचा और उसे फोन लगाकर बाहर बुलाया. किशोरी बाहर निकली तो जीजा ने बताया कि तुम्हारी बहन की तबीयत खराब है, इसलिए साथ चलना होगा. इस पर किशोरी जीजा के साथ उसकी बाइक पर बैठकर चली गई. कमरे में बंधक बनाकर किया दुष्कर्म किशोरी जब बहन के घर पहुंची तो वह आग जलाकर ताप रही थी. तीनों ने कुछ देर तक आग तापी और उसके बाद बहन ने किशोरी से बोला कि तुम जीजा वाले कमरे में जाकर सो जाओ. किशोरी जीजा के कमरे में पहुंची तो बहन ने बाहर से कुंदी लगा दी. इस दौरान जीजा ने डरा-धमकाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी. उसके बाद अगले दिन मंगलवार को उसने किशोरी को उसके गांव के पास वाले गांव में छोड़ दिया और बोला कि कुछ देर बाद घर चले जाना. घर पहुंचकर दी घटना की जानकारी किशोर पैदल अपने गांव जा रही थी, तभी रास्ते में एक रिश्ते के चाचा मिल गए, जिन्होंने उसे घर तक छोड़ दिया. घर पहुंचकर पीडि़ता ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी. उस वक्त किशोरी के चाचा और चाची भोपाल गए हुए थे. सूचना मिलते ही वह गांव पहुंचे और पीडि़ता को अपने साथ नजीराबाद थाने ले गए. पुलिस ने देर रात आरोपी जीजा और बहन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया. बुधवार की सुबह दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. न्यायालय में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया जाएगा.

Next Post

बिजली के खंभे से टकारा कर पलटी तेज रफ्तार कार 

Wed Jan 22 , 2025
साढ़ूभाईयों की मौत, गर्भवती समेत तीन महिलाएं गंभीर हलालपुरा बस स्टैंड के पास देर रात हुआ हादसा भोपाल, 22 जनवरी. कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित हलालपुरा बस स्टैंड के पास बीती रात एक तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे से टकराने के बाद पलट गई. इस हादसे में कार में सवार […]

You May Like