दहेज प्रताड़ना से परेशान होकर तीम महिलाएं पहुंची थाने

इंदौर: शहर व देहात क्षेत्रों में दहेज के लिए प्रताड़ना का शिकार बनी तीन महिलाओं ने पुलिस की शरण ली. पीड़िताओं की शिकायत पर महिला थाना, मल्हारगंज और बड़गोंदा थाने में अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की.महिला थाना में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार पिपलियायाना की एवर शाइन कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय अक्षिता ने पति यश पुत्र अनिल निवासी अजमेर रोड, जयपुर, नूतन और सुरुचि उर्फ ईशा के खिलाफ केस दर्ज कराया है.

उसका आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया. इसी तरह मल्हारगंज थाने में हेमू कॉलोनी निवासी मेघा ने शिकायत की, उसने पुलिस को बतायाकि उसका पति लक्की दांदे और कांता दांदे निवासी मेहता कॉलोनी, किला मैदान रोड ने दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया.

पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया. वहीं बड़गोंदा पुलिस ने पूजा पति चेतन परदेशी निवासी ग्राम गांगलाखेड़ी हाल मुकाम आदर्श नगर, होशंगाबाद की रिपोर्ट पर पति चेतन परदेशी के खिलाफ मामला दर्ज किया है. महिला का आरोप है कि पति ने दहेज में कार के लिए रुपए मायके से न लाने पर उसे प्रताड़ित किया और जान से मारने की धमकी दी. पुलिस ने तीनों मामलों में जांच शुरू कर दी है.

Next Post

यातायात पुलिस ने बच्चों को बताए ट्रैफिक के नियम

Tue Aug 19 , 2025
इंदौर: सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और लोगों को नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए यातायात पुलिस लगातार अभियान चला रही है. मंगलवार को राजेश्वर विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें करीब 400 विद्यार्थी शामिल हुए.पुलिस अधीक्षक यांगचेन भूटिया और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपेश द्विवेदी के मार्गदर्शन में […]

You May Like