जबलपुर: रांझी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला को शादी के एक माह बाद से पति, सास दहेज की मांग कर प्रताडि़त करने लगे। दस लाख रूपए की डिमांड पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की जाने लगी। जिससे तंग आकर उसने थाने पहुंचकर प्रताडि़त करने वाले आरोपी पति एवं सास के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
पुलिस के मुताबिक रविवार शाम श्रीमति नविता उर्फ रिंकी ठाकुर 29 वर्ष निवासी ज्योति स्वीट के संजय सदन बजरंग नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी शादी 2019 में नरेन्द्र सिसोदिया निवासी प्रकाश नगर जिला उज्जैन के साथ सामाजिक रीति रिवाज से हुयी थी वर्तमान में उसका 5 वर्ष का बेटा है शादी के लगभग एक माह बाद से पति नरेन्द्र एवं सास मधु सिसोदिया उसे दहेज की मांग कर शारीरिक एवं मानसिक रूप से परेशान करने लगे थे, लगातार प्रताडऩा से परेशान होकर अपने बेटे को लेकर मायके रांझी आ गयी थी। दहेज में 10 लाख रूपये मांग की जा रही है।
