खड़े ट्रक से टकराई पुलिसकर्मियों की कार, आरोपी चालक पर केस दर्ज

भोपाल। बिलखिरिया थाना इलाके में कार सवार दो पुलिसकर्मी सड़क हादसे में घायल हो गए. पुलिसकर्मियों की कार बीच सड़क पर खड़े एक खराब ट्रक से टकरा गई. हादसे के समय कार के एयरबैग खुल गए थे, जिससे गंभीर हादसा होने से टल गया. पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक ईकोलॉजिकल पार्क के पास मुख्य सड़क पर एक पंचर मिनी ट्रक सोमवार को रात के समय खड़ा था. ट्रक का चालक बिना किसी सांकेतांक चलाए वहां से चला गया था. रात के अंधेरे में ट्रक सड़क पर खड़ा था. इस दौरान कार में सवार दो पुलिसकर्मियों की कार वहां से गुजरी और खड़े ट्रक से टकरा गई. जहांगीराबाद निवासी प्रदीप मिश्रा पुलिस विभाग में हेड कांस्टेबल हैं. वह अपने साथी आरक्षक प्रवीण यादव के साथ विदिशा गए थे. कार में सवार होकर दोनों विदिशा से लौटकर पार्क के पास पुहंचे थे. तभी उनके साथ हादसा हो गया. हादसे में प्रदीप मिश्रा को सिर में और कंधे में चोट आई है और प्रवीण को कन्धे में चोट आई है. बिलखिरिया थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस ने ट्रक चालक को आरोपी बनाते हुए मामला दर्ज कर लिया है.

Next Post

ईड़ी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व आईएएस दंपत्ति की 22.46 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

Tue Jun 30 , 2026
भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ईड़ी) ने पूर्व आईएएस अधिकारी स्वर्गीय अरविंद जोशी और उनकी पत्नी टीनू जोशी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई की है. ईडी की भोपाल जोनल ऑफिस ने मंगलवार को लगभग 22.46 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति अटैच करने का आदेश जारी किया. इसमें ग्राम सेमरी […]

You May Like