जबलपुर: भेड़ाघाट थाना अंतर्गत आमाहिनोता गेट के पास ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई। मृतक कौन है और कहा का रहने वाला है, उसने आत्महत्या की है या किसी हादसे का शिकार हुआ इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक मंगलवार को रेल्वे स्टेशन भेड़ाघाट से प्वाइंटसमेन मनेन्द्र पांडे 40 वर्ष ने सूचना दी कि सुबह लगभग 9-30 बजे एक अज्ञात युवक 35-40 वर्ष का ग्राम आमाहिनोता गेट के पास की टे्न से कटकर मौत हो गई। सूचना पर मर्ग कायम कर अज्ञात मृतक की शिनाखत्गी के प्रयास किये जा रहे हैं।
