ग्वालियर: आबकारी उपायुक्त संदीप शर्मा एवं सहायक आबकारी आयुक्त, ग्वालियर राकेश कुर्मी के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा के विनिर्माण, विक्रय, संग्रह तथा परिवहन के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत डबरा, पिछोर क्षेत्र के ग्राम गुंजार,बढ़ेरा, लखनौति में आबकारी बल द्वारा दबिश दी गई।
आबकारी बल की दबिश के दौरान जमीन खोदकर लगभग 1000 किलो गुड लहान, 35 लीटर हाथभट्ठी, मदिरा बनाने के उपकरण बरामद किए गए। उक्त कार्यवाही में जब्त मदिरा का अनुमानित मूल्य लगभग 17000 रु है। कार्यवाही में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत कुल 1 प्रकरण एवं धारा 34(1)F का 2 प्रकरण पंजीबद्ध किये गए हैं।
