शहर में फिर सरेआम चली गोलियां

सतना : शहर के टिकुरिया टोला क्षेत्र में डीजे संचालक को गोली मारकर गंभीर तौर पर घायल कर दिए जाने की घटना की जांच अभी पुलिस कर ही रही थी कि सोमवार को एक और घटना सामने आ गई. बाइक सवार नकाबपोशों ने सरेआम दो राउण्ड फायर किए. जिसमें एक फायर कार को निशाना बनाकर किया और दूसरी गोली हवा में चलाई गई.प्राप्त जानकारी के अनुसार कोलगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत टिकुरिया टोला के डिलौरा स्थित मां दुर्गा मंदिर के निकट गली नंबर 1 में सोमवार की दोपहर दो नकाबपोश युवक बाइक पर सवार होकर पहुंचे.

देखते ही देखते बाइक पर पीछे बैठे युवक ने वहां पर खड़ी एक कार पर निशाना साधा और फायर कर दिया. जिसके कुछ देर बाद ही उसने ऊपर की ओर एक और हवाई फायर किया. गोली चलाने के फौरन बाद ही बाइक सवार दोनों नकाबपोश वहां से भाग निकले. यह घटना सामने आते ही आस पास मौजूद लोगों के बीच दहशत फैल गई. लोग घबराकर जहां तहां भागते नजर आने लगे. स्थानीय लोगों के अनुसार बाइक सवार नकाबपोशों ने एक युवक का निशाना बनाने का प्रयास किया था.

कार पर गोली चलाने के बाद जब वह युवक निकट स्थित एक गली की ओर भाग गया तो बाइक सवार नकाबपोश हवाई फायर करने के बाद वहां से चले गए. घटना की सूचना मिलते ही कोलगवां थाना प्रभारी सुदीप सोनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए. घटनास्थल पर पुलिस टीम को दो गोलियों के खोखे मिले. जिन्हें जब्त करते हुए फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया. पुलिस की मानें तो यह घटना कुछ लोगों के बीच आपसी विवाद का नतीजा है.
  दो दिन में दूसरी घटना
दो दिन पहले ही शहर के टिकुरिया टोला क्षेेत्र में बाइक सवार युवकों द्वारा डीजे संचालक को गोली मारकर गंभीर तौर पर घायल कर दिया गया था. इस घटना के अगले ही दिन पुलिस कप्तान द्वारा जिले भर के थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर अपराध की समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए. लेकिन इसके बावजूद भी पुलिस एक ओर जहां डीजे संचालक पर गोली चलाने वाले आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई वहीं दूसरी ओर अगले ही दिन सरेआम फायरिंग की दूसरी घटना ने बता दिया कि असामाजिक तत्वों के बीच पुलिस का कितना भय प्याप्त है.

Next Post

बीड़ी-माचिस की पैकिंग पर देवी-देवता की फोटो, तहसीलदार ने सील कराया कारखाना

Tue Oct 7 , 2025
सतना :बीड़ी और माचिस की पैकिंग पर हिंदू देवी देवताओं के चित्र देख स्थानीय रहवासी भडक़ गए और मामल की शिकायत करने के साथ ही वीडियो सोशल मीडिया में वाइरल कर दिया. जिसे संज्ञान में लेते हुए मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने उक्त कारखाने को सील करने की कार्रवाई के […]

You May Like