मुंबई, 21 नवंबर (वार्ता) निजी क्षेत्र के कोटक महिंद्रा बैंक ने शुक्रवार को अपनी स्थापना दिवस पर शेयर विभाजन की घोषणा की।
बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि उसके निदेशक मंडल ने पांच रुपये अंकित मूल्य वाले पूरी तरह चुकता इक्विटी शेयरों को एक रुपये अंकित मूल्य वाले पूरी तरह चुकता इक्विटी शेयरों में बदलने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है। उसने बताया कि इससे उसके शेयर आम निवेशकों के लिए और सुलभ होंगे। साथ ही, ज्यादा खुदरा निवेशकों के जुड़ने से बैंक को तरलता बढ़ाने में आसानी होगी।
निदेशक मंडल की मंजूरी के बाद शेयर विभाजन को लागू करने के लिए अब बैंक के सदस्यों, रिजर्व बैंक और अन्य नियामक एजेंसियों की स्वीकृति लेनी होगी।
बैंक का शेयर शुक्रवार को 10.60 रुपये (0.51 प्रतिशत) गिरकर 2,086.50 रुपये पर बंद हुआ।
उल्लेखनीय है कि 30 सितंबर 2025 को बैंक के पूरी तरह से चुकता शेयरों की कुल संख्या 1,98,85,92,513 थी।
Next Post
वैश्विक दबाव में 400 अंक टूटा सेंसेक्स, धातु और रियलिटी कंपनियों में बिकवाली हावी
Fri Nov 21 , 2025
मुंबई, 21 नवंबर (वार्ता) विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के कारण शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट रही और बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 400.76 अंक (0.47 प्रतिशत) लुढ़ककर 85,231.92 अंक पर आ गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 सूचकांक भी 124 अंक यानी 0.47 फीसदी उतरकर […]

You May Like
-
1 year ago
चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का पलड़ा भारी
-
5 months ago
अनेक स्थानों में अवैध कब्जों पर गरजी जेसीबी
