24 घंटे में लूट का खुलासा, ज्वैलरी लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

विजयपुर: पुलिस ने एक लूट की वारदात का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक युवक से चांदी का ब्रेसलेट और अंगूठी सहित लगभग 90 हजार रुपए का सामान लूटा था। पुलिस ने साइबर सेल की तकनीकी सहायता से आरोपियों तक पहुंच बनाई।

फरियादी आकाश वित्तल (27), पुत्र रामनरेश जाटव, निवासी ग्राम चक सीताराम लीलधा, थाना वीरपुर ने विजयपुर थाने में लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फरियादी की शिकायत पर विजयपुर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 292/2026 दर्ज किया।

थाना प्रभारी विजयपुर निरीक्षक राजन सिंह गुर्जर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने साइबर सेल श्योपुर की तकनीकी मदद से लगातार प्रयास किए। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप, लूट की वारदात में शामिल तीनों आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मामले में अजयपाल रावत (26), रंजीत रावत (31), और संजय रावत को गिरफ्तार किया है।

Next Post

बैराड़ में पुलिया के पास मिला मोहर सिंह का शव

Mon Aug 24 , 2026
शिवपुरी: बैराड़ थाना क्षेत्र के ग्राम जाफरपुर निवासी मोहर सिंह रावत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मुड़ेरी की पुलिया के पास पवार के पौधों में उनका शव औंधे मुंह पड़ा मिला। शव के पास पत्थर भी पड़े हुए थे और मृतक की आंख के ऊपर […]

You May Like